बॉलीवुड की इन 6 मशहूर हीरोइनों ने लिया बच्चों को लिया गोद

पिछले कुछ सालों में हमारे सोसाइटी में एक बड़ा बदलाव आया है और लोगों की सोच बदली है। पहले की तुलना में अब समाज में लोग किसी भी मुद्दे पर ज्यादा खुली सोच रखने लगे हैं। भारतीयां समाज परम्पराओं के बंधा हुआ है और यहां हर एक काम के लिए एक निश्चित समय और सीमा रेखा तय की गई है। लेकिन कुछ सालों में समाज में आये बदलाव के कारण लोगों ने खास कर महिलाओं ने अपनी सीमा रेखा लाघ कर एक नया सफर तय किया है। इस लंबे और कठिन सफर के बाद आज की महिलाएं अपनी मर्जी से अपने फैसले लेने के लिए सक्षम हैं।

बच्चे गोद लेने के विषय पर अगर हम बात करें तो इसे ह्यूमन एक्‍ट के तहत शामिल किया गया है। कुछ सालों पहले तक बच्‍च गोद लेना उन कपल्स के लिए एक विकल्‍प के तौर पर होता था जो बाइलोजिकल तौर पर पेरेंट्स नहीं बन सकते। लेकिन कुछ बीते सालों में लोगों ने अपनी सोच बदली है और कई महिलाओं ने बच्‍चों को गोद लिया है।

बॉलीवुड के कई स्टार अपने सोशल वर्क के लिए जाने जाते हैं। वहीं, बच्चा गोद लेने की पहल और इससे जुड़ी सोच को बदलने में बॉलीवुड एक्ट्रेसस का बड़ा योगदान रहा है। हम आपको ऐसी ही 6 बॉलीवुड एक्ट्रेसस के बारे मे बताएंगे जिन्‍होंने बच्चे गोद लिए हैं और सोसाइटी के लिए एक बेंच मार्क सेट किया है। आइएं जानते हैं उनके बारे में-

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

सुष्मिता ने 2 बच्चियों को गोद लिया है और वह सिंगल मदर हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। साल 2000 में उन्होंने रिनी नाम की एक लड़की को गोद लिया था। जब सुष्मिता 25 साल की थीं तब उन्‍होने रिनी को गोद लिया था। वहीं, साल 2010 में दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया था, तब अलीशा सिर्फ तीन महीने की थी।

इंसानों का नहीं लेकिन यहाँ हैं कारों का कब्रिस्तान, जानें क्यों है ऐसा..

सनी लियोनसनी लियोन

अपने ग्लेमर के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। सनी ने सेरोगेसी के जरिए 2 बच्चों को भी जन्म दिया है।

रवीना टंडन

कुछ ही लोगों को पता होगा कि शानदार एक्ट्रेस रहीं रवीना टंडन ने 1995 में बहुत ही कम उम्र में पूजा और छाया नाम की दो अनाथ लड़कियों को गोद ले लिया था। जब रवीना ने इन बच्चियों को गोद लिया था तब वो खुद बहुत छोटी थी और बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। रवीना उस वक्त सिर्फ 21 साल थीं।

रवीना ने 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की। शादी के बाद रवीना को एक बेटा और एक बेटी हैं। रवीना ने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी करवा चुकी हैं और वो दादी भी बन चुकी हैं।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने साल 2009 में 34 लड़कियों को गोद लिया था। ये लड़कियां ऋषिकेश के एक अनाथालय में रहती हैं। तब से लेकर अब तक प्रीति उन लड़कियों की पढ़ाई से लेकर हर तरह की जरूरतों से जुड़ी जिम्मेदारी उठा रही हैं। प्रीति साल में दो बार बच्चियों से मिलने ऋषिकेश जरूर जाती हैं।

भाजपा के हुए उद्धव, साथ-साथ चलेंगे सफर

शोभना

साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस शोभना ने 2010 मे एक बच्‍ची को गोद लिया था। शोभना की बेटी का नाम अनंथा हैं।

नीलम कोठारी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नीलम कोठारी हमेशा से एक बच्‍ची को गोद लेना चहती थीं। शादी के कुछ सालों बाद उन्‍होंने एक सात महीने की बच्‍ची को गोद लिया था। नीलम ने साल 2011 में समीर सोनी शादी की थी।

LIVE TV