बैद्यनाथ धाम में लगा रहा कांवड़ियों का तांता 

बैद्यनाथ धामदेवघर | भगवान शंकर के प्रिय सावन मास के दूसरे सोमवार पर खास संयोग बनने के कारण सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

बाबा बैद्यनाथ धाम में अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु ज्येतिर्लिग पर जलाभिषेक कर चुके हैं।

बैद्यनाथ धाम में  3.22 बजे से भक्तों ने जलाभिषेक शुरू किया 

बिहार के सुल्तानगंज से उतरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर कांवड़िये बैद्यनाथ धाम पहुंचकर कामना लिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं।

सोमवार तड़के तीन बजे की विशेष पूजा के बाद 3.22 बजे से भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया।

शाम सात बजे 1.20 लाख से ज्यादा कांवड़ियें कामना लिंग पर जलाभिषेक कर चुके हैं।

रात 10 बजे तक आने वाले श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे।

सावन के पहले सोमवार को करीब 1. 40 लाख भक्तों ने यहां जलाभिषेक किया था और दूसरे सोमवार को यह संख्या डेढ़ लाख से ऊपर जाने की उम्मीद है।

कांवड़ियों की भीड़ के कारण सोमवार को देवघर के स्कूलों और कॉलेजों में सर्वाजनिक छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

इस बार सावन की इस सोमवारी और सावन की शिवरात्रि एक साथ होने से दुर्लभ संयोग बन रहा है।

सावन, शिव, सोमवार और चतुर्दशी एक साथ हैं।

साकार चतुष्टय योग के कारण इस सोमवारी को व्रत, भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक अधिक फलदायी हैं।

LIVE TV