दिल्ली के पास ये हैं बेस्ट स्पॉट्स, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं अच्छा समय

अगर आप आसमां में पक्षियों की तरह उन्मुक्त होकर उड़ना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग जरूर करें। यह एडवेंचर्स एक्टिविटी आपके उड़ने के सपने को पूरा करती है। भारत में ऐसे कई पैराग्लाइडिंग स्पॉट हैं जहां आप सस्ते में अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप भारत के बेस्ट पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन्स को खोज रहे हैं तो हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं।

बेस्ट स्पॉट्स

पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल और उत्तराखंड मशहूर हैं। इसके अलावा राजस्थान का माउंट आबू भी पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के साथ ही पहाड़ों और नदियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो उत्तराखंड का नैनीताल और हिमाचल का बिर बिलिंग आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

बंद होने वाला है ये अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट, इसके पीछे की वजह है हैरान करने वाली…
अगर आप गढ़वाल जाकर पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो दयारा बुग्याल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा धनौंटी में भी आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। हिमाचल में सबसे बेस्ट पैराग्लाइडिंग सोलांग है। पैराग्लाइडिंग के लिए आपके अंदर हिम्मत होनी चाहिए, जिसे ऊंचाइयों से प्यार है उसके लिए पैराग्लाइडिंग बेस्ट है।

बिर बिलिंग हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का बिर बिलिंग सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप पहाड़ों से घिरी ऊंची वादियों में पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो बिर बिलिंग बेस्ट ऑप्शन है। यह जगह कांगणा वैली में स्थित है। यहां मार्च से लेकर जून के बीच पैराग्लाइडिंग कराई जाती है।

बिर बिलिंग समुद्र तल से 2600 मिटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप सिर्फ पैराग्लाइडिंग ही नहीं बल्कि माउंटेन बाइकिंग, ट्रैकिंग और कैपिंग कर सकते हैं।

ये कैसे परंपरा जिसमें त्योहार पर भूत बनते हैं लोग, तस्वीरें देख चौक जाएंगे आप

इंद्रुनाग धर्मशाला
इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन धर्मशाला में स्थित है। यहां आप पैराग्लाइडिंग के थ्रिल को एन्जॉय कर सकते हैं। यह पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन धर्मशाला मार्केट से सिर्फ 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह पैराग्लाइडिंग जगह समुद्र तल से 2,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

LIVE TV