बंद होने वाला है ये अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट, इसके पीछे की वजह है हैरान करने वाली…

लोगों को अनोखा अनुभव देने के लिए दो भाईयों ने तीन साल पहले एक रेस्टोंरेंट खोला था।

पैरिस में मौजूद यह रेस्टोरेंट दुनिया का पहला ऐसा रेस्टोरेंट था, जहां लोग बिना किसी शर्म के न्यूड होकर खाने का लुत्फ उठाते थे, लेकिन अब यह रेस्टोरेंट बंद करना पड़ रहा है।

बंद होने वाला है ये अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट

रेस्टोरेंट का नाम O’naturel है। इसे साल 2016 में दो जुड़वां भाईयों माइक और स्टीफेन साडा ने खोला था।

रेस्टोरेंट खोलने के पीछे मकसद था कि पूरे साल प्रकृतिवादियों को नग्न होकर खाना खाने का मौका मिले।

यही नहीं लोगों के बीच इंटिमेसी को बढ़ाना भी एक वजह थी। जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट इसी साल फरवरी महीने में बंद कर दिया जाएगा।

2019 की सियासत का सबसे अहम दिन आज, होंगे दो ऐतिहासिक काम

बता दें, रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के लिए लॉकर की सुविधा भी थी।

लोग यहां आकर अपने कपड़े उतारते थे और लॉकर में रख देते थे। रेस्टोरेंट में एक भी कैमरा नहीं था।

रेस्टोरेंट में न्यूड होकर खाना खाने का अनुभव करने वाले लोगों का कहना है कि यह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल था।

LIVE TV