बुलंदशहर में जलती चिताओं के बीच भक्तों ने किया जगराता, सैकड़ों लोग हुए शामिल

REPORT:- कपिल सिंह/बुलंदशहर

बुलंदशहर में माँ काली के भक्तों ने रात माँ कालिका का श्मशान में जगराता किया। बीती रात हुआ माँ काली का जगराता आम जगरातों से जुदा था। बुलंदशहर में बीती रात हुए जगरातें में ऐसा क्या अलग था जो से बाकी जगरातों से जुदा था, आइये हम आपको बताते है

जगराता

दरअसल बीती रात बुलंदशहर में माँ काली और अवधूत शिवशम्भु के भक्त अपने आराध्यों को मनाने के लिए रात भर काली घाट स्थित श्मशान भूमि में भक्तिमय लीन हो गए।

माँ काली के अनन्य भक्त अर्जुन सिंह उर्फ अन्नू गुरु ने अपने अनुनायियों के साथ कालीघाट श्मशान में जलती चिताओं के साथ माँ काली और अवधूत शिवशम्भु का गुणगान किया।

मछली का शिकार करने नदी में उतरा युवक, बना मगरमच्छ का शिकार

मैया के जगरातें में महिला भक्तों ने भी श्मशान में पहुँच कर माँ काली का गुणगान किया। जगराते के लिए  न सिर्फ श्मशान को सजाया गया, बल्कि लाइट से रोशन भी किया गया। जगराते में शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे।

LIVE TV