बीजेपी पर हमलावर हुए अजय लल्लू, कहा- मायावती और अखिलेश देख रहें मुंगेरीलाल के सपने

यूपी के सीतापुर में लखीमपुर जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सपा और बसपा पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अखिलेश और मायावती मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना काल मे सरकार की नाकामी के आगे लोग काल के गाल में समा गए। इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। 32 साल से यूपी में कांग्रेस की सरकार नहीं है। जनता ने सबको मौका दिया है। इस बार कांग्रेस की बारी है परिवर्तन ही संकल्प है। वही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मायावती पर तंज कसते हुए कहा मायावती ने उत्तर प्रदेश की जनता की भावनाओं को आहत किया है। बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है। किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। गन्ना का बकाया मूल्य अभी तक नहीं मिल पाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

LIVE TV