बाढ़ग्रस्त बिहार को केंद्र से अब तक कोई मदद नहीं मिली : लालू

बिहार में बाढ़पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ आई थी, तब प्रधानमंत्री ने आर्थिक मदद की थी, लेकिन उन्हें बिहार में बाढ़ नजर नहीं आ रही।

केंद्र से बिहार को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ आने के बाद राहत के लिए क्या मदद की है, यह लोगों को बताना चाहिए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ अभिशाप भी है तो वरदान भी है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से अभी लोगों को भले परेशानी हो रही हो, मगर पानी उतर (घट) जाने के बाद खेतों में खासकर दियारा के क्षेत्रों में बम्पर पैदावार होगी।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व लालू प्रसाद बाढ़ पीड़ितों से मिले थे और कहा था कि सौभाग्य है कि गंगा मइया आपके दरवाजे पर आई है।

विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर लालू पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसे बयान से उन्होंने लाखों बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ाया है। बाद में हालांकि इस बयान को लेकर सत्ता पक्ष ने सफाई दी थी।

LIVE TV