नीतीश पर किंगमेकर का जोरदार हमला, कहा- दो और चार पैर वाले चूहे ले आए बिहार में बाढ़

बिहार में आई भयंकर बाढ़पटना। बिहार में आई भयंकर बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। आम लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और हजारों लोग घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे समय में राजद सुप्रीमो लालू ने बाढ़ आने पर चूहों की भूमिका को लेकर कटाक्ष किया है। लालू ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए राज्य सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है।

उन्होंने कहा है कि, ‘मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई है या चार पैरों वाले चूहों की वजह से’।

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने हाल ही में बयान दिया था कि, ‘चूहों के कारण बिहार में तटबंधों को अधिक नुकसान पहुंचा है और इसकी वजह से ही पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है’।

हिंदुओं के समर्थन में उतरे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, कहा- अयोध्या में बने राम मंदिर

नीतीश के मंत्री का ऐसा बयान आते ही लालू ने बिहार सरकार पर एक साथ कई सवाल दाग दिए। उन्होंने कहा कि, ‘नीतीश बताएं कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से। क्या वही तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ रुपये खा गए।

‘मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा को करना होगा बड़ा फेरबदल, पीएम मोदी को देना होगा इस्तीफा’

बता दें मंत्री ललन सिंह के इस बयान के बाद तमाम विपक्षी दल लगातार नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहें हैं। वहीं इस मुद्दे पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि, ‘बाढ़ में हजारों लोग मरे- चूहे जिम्मेदार। हज़ारों टन शराब गायब- उसके लिए भी चूहे ज़िम्मेदार। मानो ये चूहे नहीं बल्कि नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए हैं’।

प्रधानमंत्री से सीधी टक्कर लेने के लिए केजरीवाल ने कसी कमर, इस मास्टर प्लान से लूटेंगे मोदी का घर

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते हैं, बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई है। यदि नहीं, तो पता करिए, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए हैं। जय हो चूहा सरकार की।

LIVE TV