बिकरू कांड : 50 हजार का इनामी वितुल दुबे हुआ गिरफ्तार

बिकरू कांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे 50 हजार के इनामी वितुल दुबे को घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस बीते छह माह से लगातार सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद बीते माह से ही वितुल दुबे पर इनाम की राशि को बढ़ाकर 25 हजार से 50 हजार रुपये कर दिया गया था।

आपको बता दें कि उसके पिता अतुल दुबे और चचेरा भाई अमर दुबे पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। जिसके बाद वितुल दुबे की गिरफ्तारी कर ली गयी है। ज्ञात हो कि चौबेपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने सरगर्मी से तलाश के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत 6 आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं घटना में अभी तक 36 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

LIVE TV