बापू की अराजकतत्वों ने तोड़ी प्रतिमा , विरोध में उतरे कांग्रेस के नेता…

आज के समय में  हिंसा बढ़ती ही जा रही हैं. वहीं देखा जाये तो राजनीती दुनिया में भी काफी उतार चड़ाव देखने को मिल रहे हैं. बतादें की ऐसी ही एक घटना सामने आई हैं  , जिसने हिंसा को और बढ़ावा दे दिया हैं.
खबरों के मुताबिक शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के गेट के ऊपर लगी बापू की प्रतिमा खंडित कर दी है। सुबह जब विद्यालय के चौकीदार ने देखा कि तीन ओर जालियों से घिरी प्रतिमा का सिर धड़ से अलग पड़ा है तो उसने प्रधानाचार्य को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी।
जहां कुछ ही देर में सूचना पाकर जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी भी मौके पर पहुंचे गए और अराजकतत्वों पर आरोप लगाकर धरना देने लगे, तभी सपाइयों का भी कालेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेसी व सपाई पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
वहीं हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ अवधेश सिंह ने नेताओं को समझा बुझाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई और तत्काल ही प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया।
जहां शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के मुख्य द्वार के छज्जे पर लगी गांधी जी की प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया और प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया।

शुक्रवार की सुबह चौकीदार अवधेश कुमार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उसने तत्काल प्रधानाचार्य रविशंकर अग्रवाल को इसकी सूचना दी। प्रधानाचार्य अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन जब शहर में खबर फैली तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए वहीं सपा के नेता भी मौके पर पहुंचे और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

दरअसल कोतवाली पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने कहा की महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने वाले मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा तोड़ने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV