बसपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- हम मंत्रियों के बाप हैं

दमोह। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस कथित बयान में उन्होंने खुद को राज्य सरकार के मंत्रियों का बाप बताया है।

इन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

 

बसपा विधायक रामबाई का गणतंत्र दिवस के दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वे मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर कह रही हैं कि, “मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं।”

राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114, बसपा की दो, सपा की एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस को कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।

भारत में इन जगहों पर लिया जा सकता है स्कीइंग का मजा

म्ांत्री न बनाए जाने से राम बाई काफी नाराज हैं और लगातार विवादित बयान देती रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि राज्य में भी कांग्रेस सरकार की कर्नाटक जैसी स्थिति हो सकती है।

LIVE TV