पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए बलूची, लहराया तिरंगा और मोदी की तस्वीरें

बलूचिस्तान में पाकिस्ताननई दिल्ली| बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचार का मामला उठाने के बाद पीएम मोदी बलूचिस्तान के चहेते बन गए हैं| बलूचिस्तान में पाक के खिलाफ प्रदर्शन ने  जोर पकड़ लिया है| ताजा मामले में बलूच प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे और नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लहराईं हैं| ये सभी प्रदर्शनकारी बलूचिस्तान पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे थे|

पीएम मोदी के बयान ने दूसरे देशों में शरण लिए बलूच नेताओं में नया जोश पैदा कर दिया है| जिसका असर अब दिखने लगा है| इससे पहले पाकिस्तान ने बलूच नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| अइन नेताओं ने बलूचिस्तान पर मोदी के बयान का स्वागत किया था और उनसे दखल की मांग की थी|

लोगों का गुस्सा बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सानाउल्लाह जेहरी के खिलाफ भी बढ़ता जा रहा है| जेहरी ने बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती को ‘जमीन से कटा’ नेता करार दिया था| अमेरिकी विदेश विभाग ने पीओके में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई है| इसपर भारत ने भी बलूचिस्तान के साथ-साथ पीओके और गिलगित में पाकिस्तान के अत्याचारों को दुनिया के सामने उठाने का फैसला किया है|

LIVE TV