बर्थ डेट के अनुसार जानें आने वाले हफ्ते के बारे में, क्या है खास

ये हफ्ता 01,10,19,28 जन्‍मे लोगों के लिए विशेष रहेगा। अगर आप जन्‍म भी इस डेट में हआ है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
बर्थ डेट के अनुसार जानें आने वाले हफ्ते के बारे में, क्या है खास

हर हफ्ते हम आपको आपकी बर्थ डेट के अनुसार आने वाले हफ्ते के भविष्‍यफल की जानकारी देते है। इस हफ्ते भी हम आपके साथ आने वाले हफ्ता का भविष्‍यफल शेयर कर रहे हैं। जी हां आप अपनी बर्थ डेट के हिसाब से अपने भविष्य‍ के बारे में जान सकती हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल हैं कि आपका आने वाला हफ्ता यानि 3 जून से 9 जून 2019 आपके लिए कैसा रहेगा तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर आपको आपकी बर्थ डेट के अनुसार आने वाले हफ्ते के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना हैं कि ये हफ्ता 01,10,19,28 जन्‍मे लोगों के लिए विशेष रहेगा। अगर आप जन्‍म भी इस तिथि में है तो इसे जरूर पढ़ें। तो देर किस बात की आइए हमारे साथ अपने आने वाले हफ्ते के बारे में जानें।

01,10,19,28 जिनका जन्मदिन है…

कुछ रुकावटों के बावजूद अच्छा पैसा आ सकता है, पर उस पर किसी की नज़र भी लग सकती है। वर्कप्लेस में सब कुछ नया और अच्छा होगा। स्थान परिवर्तन के भी चांस है। रिश्तों में परिपक्वता आएगी। हेल्‍थ पर अपने सगे-संबंधियों की सलाह को मानें।
लकी टिप्स: कॉपर के 6 सिक्के अपने पर्स में रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, गहरा नीला, बैंगनी, हरा।
भाग्यशाली तिथि: 3,5,6,9

टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें, 3 से 9 जून तक के साप्ताहिक राशिफल में कैसा रहेगा आपका भविष्य

02, 11, 20, 29 जिनका जन्मदिन है…

पैसे आने का कोई मौका अपनी उदासीनता के कारण खो सकते है। वर्कप्लेस में कोई परेशानी होने पर कुछ रियेक्ट न करें, खुद बा खुद हल निकल जायेगा। संबंधों में दिल की जगह दिमाग से बात बनेगी। हेल्‍थ सबंधित पार्टनर की दी सलाह पर अमल करें,फायदा होगा।
लकी टिप्स: हरे रंग का रुमाल साथ रखें।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, हरा, सफ़ेद।
भाग्यशाली तिथि: 5,6,7

मेहनत के बाद आया पैसा शानो-शौकत दिखाने पर खर्च होगा। वर्कप्लेस में काम की सराहना होगी और प्रमोशन हो सकता है। अपनों के साथ कुछ सैर-सपाटा हो सकता है। हेल्‍थ पर दिमाग जो कहे, वह करें।
लकी टिप्स: सूर्य नमस्कार करें।
भाग्यशाली रंग: : हरा,पीला, नारंगी।
भाग्यशाली तिथि: 3,5,7,9

04, 13, 22, 31 जिनका जन्मदिन है…

पुराना अनुभव पैसों का प्रवाह बना सकता है, पर खर्च भी बढ़ सकता है। वर्कप्लेस में किसी असहाय स्थिति में पहुंच सकते है। रिश्तों में चमत्कारिक अनुकूल परिवर्तन होंगे। हेल्‍थ संबंधी जो सलाह दूसरो को देते है उस पर खुद भी अमल करें।
लकी टिप्स: पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन,ऑफवाइट,हरा, नारंगी।
भाग्यशाली तिथि: 5.6,7

05, 14, 23 जिनका जन्मदिन है…

पैसों से किसी की सहायता या सामाजिक कार्यो में दान कर सकते हैं। वर्कप्लेस में कुछ ऐसा कमाल दिखा सकते हैं कि लम्बे समय तक उसकी चर्चा होती रहे। अपनों के साथ ख़ुशी भरे पल बीतेंगे। कोई नया क्रिएटिव उपाय सेहत को फायदा दे सकता है।
लकी टिप्स: लकड़ी का हरे रंग का पेन जेब में रखिएं।
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद,गोल्डन, हरा, गुलाबी, बैंगनी।
भाग्यशाली तिथि: 4,5,6.9

06, 15, 24 जिनका जन्मदिन है…

किसी निवेश में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है,तो किसी अनुभवी अपने से सलाह ले लें। कार्य क्षेत्र में प्रगति या उच्च पद मिल सकता है। संबंधों में कोई विवाद या किसी तरह का धोखा हो सकता है। हेल्थ सम्बंधित कोई समस्या अगर पैसों की वजह से अटकी हुई थी तो वह हल हो जायेगी।
लकी टिप्स: लकड़ी का हरे रंग का क्लिप बालो में लगाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला,सफ़ेद,बैंगनी,हरा।
भाग्यशाली तिथि:: 5,6,7,4

07, 16, 25 जिनका जन्मदिन है…

कुछ संघर्ष के बाद धन लाभ हो सकता है। वर्कप्लेस में झंझट, अड़ंगे, विवाद उत्पन्न होंगे। संबंधों में उदासीनता छोड़ बेहतर करने की तरफ बढ़े। हेल्‍थ अच्छी रहेगी।
लकी टिप्स: ‘ॐ नम शिवाय’  का ध्यान करें।
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद, सिल्वर, चितकबरा, नारंगी।
भाग्यशाली तिथि: 3,5,6,7

08, 17, 26 जिनका जन्मदिन है…

आप की दी सलाह पर तो दूसरो ने काफी पैसा बनाया, पर आप खुद पीछे रह गये। तो उठिये और उन टिप्स पर खुद भी अमल कर पैसे बनाये। वर्कप्लेस में संतुलन बना कर चलें। अपनों से कुछ तनाव मिल सकता है।  हेल्‍थ का आप जितना ख्याल रखेंगे सेहत भी आपका उतना ही ख्याल रखेगे।
लकी टिप्स:: केले के पेड़ पर हल्दी मिला जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, गहरा नीला, गहरा हरा।
भाग्यशाली तिथि: 3,4,5,6

अपने भाई से इस महिला ने करी शादी,10 साल तक परिवार से छुपाया रिश्ता ! वजह थी ये …

09, 18, 27 जिनका जन्मदिन है…

अवांछित तरीके से आया पैसा कोई परेशानी पैदा कर सकता है। वर्कप्लेस में आपकी किस्मत चमक सकती है। कोई अवार्ड भी मिल सकता है। संबंधों में आप जितना हाथ बढ़ायेंगे सामने वाला भी उतनी ही बाहें फैलायेगा। आपकी हेल्‍थ किसी की नेगेटिव एनर्जी से प्रभावित कर सकती है।
लकी टिप्स:: घर में कपूर जलाये।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, सफ़ेद, सिल्वर,नारंगी।
भाग्यशाली तिथि: 3,5,6,9

LIVE TV