टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें, 3 से 9 जून तक के साप्ताहिक राशिफल में कैसा रहेगा आपका भविष्य
मेष राशि
मेष राशि को रुके हुए काम पूरे होने पर ख़ुशी मिलेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है और एक खुशखबरी भी मिलने वाली है तो पार्टी करने के लिए भी तैयार रहें।
‘बिग बी’ और जया बच्चन की 46th मैरिज एनिवर्सरी पर जानें इनके रिश्ते में आए कितने उतार-चढ़ाव
वृष राशि
घुमने का बहुत अच्चा प्लान बन रहा है। लेकिन जहां भी जाएं, वहां बहुत हरियाली होनी चाहिए और वृक्ष लगाना आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। साथ ही अपने पैसों को संभाल कर रखें।
मिथुन राशि
इस हफ्ते आपको लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा दिया है, तो वह आपको मिल जाएगा। इस रुके हुए पैसे को पाने के लिए आपको कोढ़ियों की सेवा करनी होगी।
कर्क राशि
आपको कोई नया काम ऑफर किया जाएगा। अगर आप इसे स्वीकार कर लेती हैं तो इससे आपको बहुत फायदा होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता ठीक नहीं रहेगा। कोई भी काम आपके सोचे हुए के हिसाब से नहीं होगा। इसलिए इस हफ्ते सब्र बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह बहुत संघर्ष का समय है। कार्य ठीक से नहीं हो रहे हैं तो कौवे को खाना खिलाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया हफ्ता है। आप घूमने का प्लान बना लें और अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे पर जाएं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कुछ नया करने का समय है। अगर आपको कोई अवसर दे रहा है या ऑफर दे रहा है तो इसे स्वीकार कर लेने से आपको बहुत फायदा होगा।
कहीं इस वजह से तो नहीं बिगड़ रही बच्चों की सेहत? ध्यान देने वाली है बात…
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये हफ्ता बहुत बड़ी परेशान दिखा रहा है। कृपया आप इसके लिए तैयार रहें और हिम्मत ना हारें। मकर राशि वाले अगर इन दिनों अपने घर मनी प्लांट लगाएं तो उनके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को महिलाओं की तरफ से कोई लाभ होने वाला है। महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह हफ्ता अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को कारोबार के सिलसिले में इस हफ्ते कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन इसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो कृपया अपना ध्यान रखें।