बरसात का कहर! मऊ में बरिश ने मचाई तबाही, जनजीवन बुरी तरह प्रभारवित

1-REPORT – UMA MISHRA, MAU

मऊ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हो गया हैं। कई मुहल्लें और सरकारी दफ्तरों में भारी जलजमाव हो गया हैं। सङकों पर बारिश का कहर देखने को मिल रहा हैं। वाहन पानी से हो कर गुजर रहे हैं।

इसके साथ लोगों को बारिश के पानी से हो कर गुजरना पड़ रहा है। बताते चले कि जिले में मंगलवार से ही लगातार बारिश हो रही हैं। बरसात से आलम यह हो गया हैं कि जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामिण क्षेत्र में भारी जलजमाव हो गया है।

कई मुहल्लों के घरों में पानी जमा हो गया हैं। सरकारी दफ्तर भी जलजमाव के कारण तालाब बन गये हैं। जिनमें परिवहन विभाग और जिला कमान्डेंट होमगार्ड कार्यालय परिसर के चारों तरफ पानी ही पानी है। जिस कारण कार्य़ालय का काम धाम ठप्प हो गया हैं।

हार के बाद से कांग्रेस में भूचाल जारी, पार्टी हो गई कंगाल, वेतन तक नही मिल रहा!

वहीं बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में बुनकरों के घरों में पानी घुस गया हैं। जिस कारण उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो गयी हैं। पूरे जनपद में बरसात का पानी अपना कहर बरसा रहा है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं जिलाप्रशासन भी बरसात के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करने में जुट गया हैं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने समस्त कर्मचारीयों को निर्देश दिये हैं।

LIVE TV