हार के बाद से कांग्रेस में भूचाल जारी, पार्टी हो गई कंगाल, वेतन तक नही मिल रहा!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की हर तरफ से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कई नेता भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार के बाद कांग्रेस खर्च में कटौती को मजबूर है, पार्टी की कई इकाइयों को दिए जाने वाले फंड में कटौती किए जाने की भी खबर है।

 

कांग्रेस ने की खर्चे में कटौती!
सूत्रों के हवाले खबर है कि कांग्रेस सेवादल के मासिक खर्च में कटौती की गई है। पार्टी अब कांग्रेस सेवा दल को ढाई लाख की जगह 2 लाख रुपये महीना दे रही है। साथ की पार्टी ने महिला कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और यूथ कांग्रेस से भी खर्चों में कटौती करने को कहा गया।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस मुख्यालय में काम रहे कर्मचारियों को हार के बाद अब तक वेतन नहीं मिला है, सिर्फ कांग्रेस संगठन के कर्मचारियों को वक्त पर तनख्वाह मिली। साथ ही पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के 55 कर्मचारियों में अब महज 35 ही बचे।

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद सोशल मीडिया विभाग के कई कर्मचारी पहले ही छोड़कर चले गए, बचे कर्मचारियों को भी देर से सैलरी दी गई।

कांग्रेस में दिखा बिखराव, कई ने छोड़ी पार्टी
पिछले एक महीने से तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। पार्टी को सबसे बड़ा धक्का कर्नाटक में लगा जहां कांग्रेस के लिए सत्ता गंवाने की नौबत आ चुकी है।

कर्नाटक में छह जुलाई के बाद कांग्रेस के 79 विधायकों से में 13 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे प्रदेश में 13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार के लिए संकट पैदा हो गया है।

बाढ़ बारिश से हाहाकार – भारी बारिश से तैरता पुलिस थाना , यूपी में बारिश का कहर

तो वहीं गोवा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत कवलेकर की अगुवाई में 10 विधायकों ने 17 जुलाई को पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस के यह 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं जिससे सत्ताधारी पार्टी के पास अब विधानसभा में 27 विधायक हो गए हैं। 40-सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं।

इससे एक महीना पहले तेलंगाना में पार्टी के 18 विधायकों में से 12 ने पार्टी छोड़कर तेलंगाना राष्ट्र समिति का दामन थाम लिया था।

LIVE TV