बदायूं से प्रेमी जोड़ों का एक और वीडियो हुआ वायरल, लड़की कर रही सुरक्षा की मांग ! देखें वीडियो…

बदायूँ : जनपद के बिसौली के दब्तौरा में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमें वो अपनी सुरक्षा के लिए एसएसपी से गुहार लगा रही है | क्या है पूरा मामला देखिये इस रिपोर्ट में…

जिले के कोतवाली बिसौली की रजनी और हरि प्रकाश जो बदायूं के एसएसपी से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है | इनका कसूर इतना है कि इस प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली थी | लेकिन अब इनके ही परिवार के लोग इनके जान के दुश्मन बन गए हैं |

और इन्हें अपनी जान बचाने के लिए एसएसपी से गुहार लगानी पड़ रही है |

देखें वीडियो :

सौतेले बाप ने 12 वर्षीय बेटी का किया जबरन बलात्कार, नाबालिग की माँ ने दर्ज करायी रिपोर्ट, हुआ गिरफ्तार !   

 

अभी कुछ दिन पहले बरेली के विधायक पप्पू की बेटी साक्षी ने अपना वीडियो जारी कर अपनी जान बचाने की गुहार लगायी थी | जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और बदायूँ के बिसौली का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है |

जिस ज़माने में चंद्रयान में जाने की बात करते हैं और सरकार ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ की योजना चला रही है | वहां पर बेटी को खुद की जान बचाने के लिए एसएसपी से गुहार लगनी पड़ रही है |

वहीं पूरे मामले पर एसएसपी का कहना कि मामले की जानकारी मिली है | लड़की को सुरक्षा दी जाएगी और उसको धमकाने वाले के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी |

 

LIVE TV