सौतेले बाप ने 12 वर्षीय बेटी का किया जबरन बलात्कार, नाबालिग की माँ ने दर्ज करायी रिपोर्ट, हुआ गिरफ्तार !   

रिपोर्ट – रवि पाण्डेय

सोनभद्र : कहते है कि बच्चे पिता की उंगली पकड़ कर चलना सीखते हैं परन्तु सोनभद्र में एक सौतेला पिता नाबालिग बेटी को प्रताड़ित करता था लेकिन हद तब हो गयी जब इस सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया |

जिसे मां ने अपनी आंखों से देख लिया। | पीड़ित की मां ने बताया कि उसने पहले पति की मौत होने पर दूसरी शादी किया है | उसके दूसरे पति ने रात में उसकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी का बलात्कार किया है | जिसे उसने अपनी आंखों से देखा है |

इस घटना में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बेटी के संग बलात्कार करने की तहरीर दी | जिस पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया |

वहीं इस घटना पर पुलिस अधीक्षक ने बताया पिपरी थाना क्षेत्र में डायल 100 से सूचना मिली एक सौतेले पिता द्वारा अपनी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है और दुष्कर्म का प्रयास किया गया है | जिस पर आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है |

 

हरकत में आई पालिका, कुत्तों से लोगों को मिलेगी निजात !

सोनभद्र में पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के समीप आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी जब एक सौतेले पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ ही दुष्कर्म कर दिया |

घटना के बाद लड़की रोती बिलखती अपने बाबा के पास गई और उन्हें घटना के बारे में बताया तो बाबा ने तत्काल उससे डायल 100 पुलिस को सूचना दी | पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी |

इस मामले पर पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि पहले पति की मौत होने पर वह मनोज उर्फ बबलू नाम के युवक से दूसरी शादी की थी | पहले पति से उसे एक 12 वर्षीय पुत्री थी |

रात में जब उसकी नाबालिग बेटी सो रही थी तो उसी समय रिश्ते में लगने वाले उसके बाप मनोज ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया | आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है |

 

LIVE TV