बदायूं में प्रेम संबध के चलते युवक का सिर कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

REPORT-ANSHUL JAIN/BUDAUN

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा इलाके में शव मिलने  की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेम संबंंध के चलते युवक की दूसरे युवक ने हत्या कर  दी और शव जंगल मे फेंख दिया। दोनों युवक एक ही लड़की से प्यार करते थे।

एक दूसरे को इसकी जानकारी होने पर उनके बीच रंजिश हो गई थी। आरोपी ने जुर्म कबूल किया बताया उसने ईंट से कुचलकर हत्या की थी। क्या है पूरा मामला ये खबर देखिए।

युवक की हत्या

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में 9 जून को एक युवक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मुरादाबाद के शुभम के रूप के हुई। शुभम के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पहले तो अज्ञात पर हत्या  के केस दर्ज कर लिया।

पुलिस की पड़ताल यहीं नहीं रुक पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बारीकी से तफ्तीश की तो परत दर परत खुलती चली गई। पुलिस ने शक के आधार पर उधमसिंह नगर विशाल नाम के युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो विशाल ने बताया कि शुभम की हत्या उसने व उसके दोस्त बंटी ने की है।

दरअसल विशाल जिस लड़की से प्यार करता था उसी लड़की से शुभम भी प्यार करता था। जिसकी वजह से विशाल शुभम से रंजिश मामने लगा। शुभम का पीछा करते हुए विशाल और बंटी अपनी शुभम का पीछा करते हुए गर्लफेंड के घर पहुंच गए।

जहां शुभम को देख विशाल भड़क गया इतने पर विशाल के साथ बंटी में शुभम के सिर में ईंट मार दी और अपनी गाड़ी में डाल कर मुरादाबाद स्व फैजगंज बेहटा ले और उनकी हत्या कर शव फेंख दिया।

अमेठी में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, कारण का नहीं हुआ खुलासा

इसके बाद विशाल ने बंटी को चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। घर वालो को शक न हो इसके लिए रास्ते मे गाड़ी धो कर घर ले गया।

वहीं पुलिस का कहना है 9 जून एक अज्ञात युवक शव मिला था। जिसकी पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की तो शव की शिनाख्त शुभम नाम के युवक के रूप में हुई। शुभम की हत्या प्रेमिका के चक्कर मे हुई।

हत्यारोपी विशाल और मृतक शुभम एक लडक़ी से प्यार करते थे। जो विशाल को बुरा लगता था। इसी बात से रंजिश मानकर विशाल ने शुभम की हत्या कर दी। जबकि उसका साथी अभी फरार जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

LIVE TV