अमरोहा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, कड़ाके की ठंड में कांप रहे मरीज

अमरोहा।दिसंबर की सर्द रातों में पड़ रही हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी जिला अस्पताल के मरीजों के लिए मुसीबत बनी हुई है। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कंबल नहीं होने से सभी को कंबल नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे वह सर्दी में ठिठुर रहे हैं। उन्हें सर्दी से बचाने को अस्पताल के पास कितने कंबल हैं, इसकी सीएमएस को ही जानकारी नहीं है। इस बारे में वह पता कराकर कंबल कम होने पर शासन से मांग करने की बात कह रहे हैं।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के 32 बेड हैं। इस वार्ड में रविवार को 19 मरीज भर्ती थे, जबकि वार्ड में स्टॉक के नाम पर केवल 13 कंबल थे। ज्यादातर मरीजों के तीमारदारों ने अपने स्तर से रजाई और कंबल की व्यवस्था की थी।

छात्रा के ऊपर गिरी कॉलेज के शौचालय की दीवार, हालत गंभीर, सैफई रेफर

32 बेड के जनरल वार्ड में स्टॉक के नाम पर केवल 13 होने से यहां अव्यवस्था होना लाजमी है। दिसंबर माह की कड़कड़ाती ठंड में अस्पताल प्रशासन ने अब तक मरीजों के लिए ठंड से निपटने के इंतजाम नहीं किए हैं।

यही वजह है कि मरीजों के लिए उनके परिजनों को अपने पास से रजाई व कंबल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। रविवार को भी ज्यादातर मरीजों को अस्पताल की ओर से कंबल की व्यवस्था न कराए जाने के कारण परिजनों को अपनी व्यवस्था के सहारे बेड़ों पर भर्ती देखा गया।

छात्रा के ऊपर गिरी कॉलेज के शौचालय की दीवार, हालत गंभीर, सैफई रेफर

यही हाल रहे तो मरीजों को कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ेगा। जबकि अगले जनवरी माह में और भी ज्यादा ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

LIVE TV