फेसबुक से महिलाओं की फोटो चोरी कर अश्लील फोटो में तब्दील करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 रिपोर्ट – जावेद चौधरी

गाजियाबाद: गाजियाबाद मुरादनगर पुलिस ने मनोज त्यागी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। मनोज त्यागी पर आरोप है कि वह फेफेसबुक से महिलाओं सबुक से महिलाओं की फोटो चोरी किया करता था।

फेसबुक से महिलाओं

और उन फोटो के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें अश्लील फोटो में तब्दील कर देता था। एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से मनोज यह काम किया करता था। आरोपी की गिरफ्तारी मुरादनगर के दंपत्ति की शिकायत पर की गई। जिन्हें यह ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी दिल्ली से जेल भी जा चुका है। और प्रॉपर्टी का काम किया करता था। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के फोटो मिले हैं।

3 कॉलेज के छात्रों ने स्टार्ट अप इंडिया के तहत लगाए मॉडल्स, इलेक्ट्रिक साईकल रही आकर्षण का केंद्र

हालांकि ऐसे शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ कर एक सराहनीय कार्य किया है। क्योंकि महिलाओं व युवतियों के फोटो को फेसबुक से निकाल कर अश्लील फोटो बनाने वाला आरोपी महिलाओं के साथ ब्लैक मेलिंग का भी कार्य करता था  पकड़ा गया आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। हम अपने चैनल के माध्यम से सभी महिलाओं व युवतियों से अपील करते हैं कि सोशल मीडिया पर सोशल साइटों पर अपने फोटो को डालकर उन्हें लॉक कर दें।जिससे दोबारा ऐसा कोई शातिर आपके फोटो के साथ कुछ गलत न कर सके।

 

 

LIVE TV