प्रेम-प्रसंग: लड़के की शादी तय हुई कहीं और, तो लड़की ने खाया ज़हर, और लड़के ने लगा ली फांसी !

रिपोर्ट – रवि पाण्डेय

सोनभद्र : बभनी थाना इलाके के रम्पापुर गांव में हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रखा दिया| सुबह तड़के ही जानाकरी मिली कि रम्पापुर गांव में सामाजिक तानों को झेलने में असफल रहे प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली |

जानाकरी के अनुसार प्रेमिका ने जहर खाकर घर के अंदर ही चारपाई पर जान दे दी तो वहीं प्रेमी ने 200 मीटर दूर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सूचना के बाद मौके पर बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया |

इस मामले पर लड़की के पिता ने बताया कि दोनों का बहुत दिनों से प्रेम चल रहा था | शादी की बात भी हुई थी लेकिन लड़के की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी गई |

शुक्रवार को शाम को ही लड़का आया था और खा पीकर सोया | सुबह पता चला कि घटना घट गई है | पहले लड़की को मारा फिर अपने आप को लटका लिया |

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले पर बताया कि दोनों का प्रेम 2 सालों से चल रहा था | शादी भी होने वाली थी | उसने व्यक्तिगत कारणों से घटना को अंजाम दे दिया | लड़की ने जहर खाया है जबकि वहीं से कुछ दूरी पर लड़के ने पेड़ से लटक कर जान दे दी है |

 

वेब सीरीज ‘बू’ की स्टार कास्ट पहुंची लखनऊ ! तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत और संजय मिश्रा ने की शिरकत…

 

सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव में देवंती पुत्री राम सुभग 20 वर्ष का अपने ही घर में चारपाई पर संदिग्ध स्थिति में शव मिला |

तो वहीं उसके घर आये प्रेमी युवक बिहारी पुत्र मेहिलाल 23 वर्ष निवासी सलेनांग थाना बभनी का शव मृतिका के घर से क़रीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला |

जिसके बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई | सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया |

इस मामले पर लड़की के पिता ने बताया कि दोनों का बहुत दिनों से प्रेम चल रहा था | शादी की बात भी हुई थी लेकिन लड़के की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी गई | शुक्रवार को शाम को ही लड़का आया था और खा पीकर सोया | सुबह पता चला कि घटना घट गई है | पहले लड़की को मारा फिर अपने आप को लटका लिया |

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले पर बताया कि दोनों का प्रेम 2 सालों से चल रहा था शादी भी होने वाली थी | उसने व्यक्तिगत कारणों से घटना को अंजाम दे दिया | घटना की जांच की जा रही है |

 

LIVE TV