मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, आखिरी चरण में होगा मतदान

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वाराणसी में रोड शो करेंगी। प्रियंका के रोड शो की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही थी। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी शाम 4 बजे करीब वाराणसी पहुंचेगी। उनका रोड शो शाम 5 बजे शुरू होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण में 19 मई को उत्तर प्रदेश की हॉट सीट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान है।

प्रियंका गांधी

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगी प्रियंका

बता दें कि प्रियंका का रोड शो लंका के पास मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर विश्वनाथ मंदिर जाकर खत्म होगा। बताया जा रहा है कि रोड शो खत्म होने के बाद प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनकर पूजा-अर्चना भी करेंगी। इसके अलावा वे बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। रोड शो के पहले वह देवरिया में एक जनसबा भी करेंगी।

ये रहेगा रोड शो का रूट

प्रियंका का रोड शो शाम 5 बजे लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से उनका रोड शो शुरू होगा, जो रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पर जाकर खत्म होगा।

मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, आखिरी चरण मों होगा मतदान

काशी के चुनावी रण में कौन-कौन

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी के चुनावी रण में एक बार फिर से कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। 2014 में मोदी ने इस सीट पर भव्य जीत हासिल की थी। वे न सिर्फ यहां से लेकर संसद पहुंचे बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी बने। मोदी लहर का जादू ऐसा था कि उस वक्त मोदी के सामने अजय राय की जमानत जब्त हो गई थी।

 

 

    • 2014 में मोदी को कुल 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे।

 

    • कांग्रेस के अजय राय करीब 75 हजार वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे थे

 

  • दूसरे नंबर पर दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल थे।
LIVE TV