प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी पर जमकर हुआ विरोध, फूंका योगी का पुतला

रिपोर्ट- अमर सदाना।

छत्तीसगढ़। सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने शुक्रवार को रोका लिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया गया।  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का पुतला दहन किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का विरोध राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस के नेताओं ने किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी को अन्याय पूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया है ये सरासर अन्याय है।

प्रियंका गांधी वाड्रा

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिवार से मिलने जा रही थीं। उनको बिना किसी आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया. उनको बिना कारण बताए रोका, पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए।. ये लोकतंत्र पर हमला है, हम इसकी निंदा करते हैं. हमने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया है।

ज्यादा एक्सरसाइज करने से पहले जान लें हेल्थ से जुड़ी ये ज़रूरी बातें

किसी से मिलने जाने पर इस स्वतंत्र भारत पर क्यों रोका जा रहा है. प्रियंका गांधी को बिना कारण बताए रोका जा रहा है, कहा जा रहा है कि वहां स्थिति खराब हो जाएगी. ये लोग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से घबरा गए हैं. इसलिए ऐसा कदम उठा रही है..बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोड़ावल क्षेत्र में गांव के मुखिया और उनके समर्थकों ने बीते 17 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर दस लोगों को मौत के घाट उतारने के साथ 28 लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया था.. घटना के पीड़ितों से मुलाकात के लिए सोनभद्र जाते समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मिर्जापुर में रोक लिया गया..इस पर प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है, जिसको लेकर कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने भी पत्र जारी किया है।

 

 

LIVE TV