प्रयागराज की अंशुल सिंह बनीं IAS, UPSC में हासिल की ये रैंक

कहते हैं कड़ी मेहनत और सच्ची लगन हो तो इंसान कामयाब जरूर होता है। और इसी कहावत को सच करके दिखाया है प्रयागराज की अंशुल सिंह ने। पहले प्रयास में उनसे प्री भी नहीं निकला था। अब पांचवें प्रयास में UPSC में 435वीं रैंक हासिल कर ली है।

प्रयागराज के जार्जटाउन की रहने वाली अंशुल सिंह ने पांचवें प्रयास में UPSC में 435वीं रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उनके पिता कपिल देव सिंह आगरा मंडल में RTO के पद पर तैनात हैं। मां सरोज सिंह हाउस वाइफ हैं। बड़ी बहन भूमिका सिंह एमडी रेडयोलॉजी हैं।

आईएएस बनी अंशुल सिंह ने बताया कि, ‘एमए करने के दौरान उन्होंने 2017 में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा दी थी। पहली बार में उनकी तैयारी प्रॉपर ना हो पाने के कारण प्री भी नहीं निकल पाया था। लेकिन अपने ऊपर पूरा भरोसा होने और लगातार मेहनत की और आज उन्हें कामयाबी मिल गई।

LIVE TV