पौष अमावस्या 2019: पौष अमावस्या पर बना ऐसा संयोग, पूरी होगी हर मनोकामना…

आज का दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आज का दिन धर्मिक लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। आज पौष अमावस्या भी है । धार्मिक रूप से यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है। पौष अमावस्या में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं इस दिन व्रत रखने से क्या फायदे हैं साथ ही क्या है व्रत की विधि और नियम-

पौष अमावस्या

ग्रहण के दौरान कोई दान पुण्य नहीं किया जाता है। हालांकि ग्रहण समाप्त होने के बाद दान पुण्य किया जाता है लेकिन वो अमावस्या के दान पुण्य में नहीं गिना जाता।  अमावस्या पर पितृदोष शांति और पिछले जन्म के पापों के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए उपाय किए जाते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण लगने से अमावस्या के ये उपाय सूतक लगने से पहले ही कर लिए जाएंगे। दरअसल सूतक लगने पर मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। इसलिए अमावस्या का स्नान- दान और सूर्य ग्रहण का स्नान- दान दोनों किए जाने महत्वपूर्ण हैं।

बैंक में जॉब करने का सुनहरा मौका, 16 जनवरी से पहले आप भी कर सकते हैं अप्लाई

सूर्य ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर को शाम रात 8 बजे लगेगा और ग्रहण खत्म होने पर समाप्त होगा। सूतक काल को किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।  बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।

 

LIVE TV