पूर्व राजनयिक ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान का खोला सबसे बड़ा राज , जाने कैसे…

दुनियाभर में आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी तरह घिरने के बाद पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसकी यह कार्रवाई आतंकी हाफिज सईद को सजा दिलाने या आतंकवाद को खत्म करने के लिए नहीं है,वहीं दुनिया की आंख में धूल झोंकने के लिए है। वहीं पाकिस्तान की पोल उसके एक पूर्व राजनयिक ने ही खोल दी है।

 

 

पूर्व राजनयिक ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान का खोला सबसे बड़ा राज , जाने कैसे...

बतादें की ब्रिटेन में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक वाजिद शम्सुल हसन ने बताया कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी महज दिखावा है। लेकिन इसकी हकीकत यह है कि पाकिस्तान ने दुनिया को गुमराह करने के लिए आतंक के आका हाफिज सईद को गिरफ्तार किया है।

जानिए कान से व्यक्ति के गुण और अवगुणों की कैसे करें पहचान

वहीं ब्रिटेन में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रहे वाजिद शम्सुल हसन ने ‘सुर्खियां’ नामक न्यूज पोर्टल में ‘हाफिज सईद की गिरफ्तार की कहानी के पीछे की कहानी’ शीर्षक से लेख लिखा है।

खबरों के मुताबिक इसमें उन्होंने लिखा कि जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद की नौवीं बार गिरफ्तारी के पीछे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की वॉशिंगटन यात्रा को सफल बनाने की चाल थी।

ऐसा माना जा रहा हैं की पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फौरन ट्वीट कर दिया. उन्होंने वैश्विक आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बता डाला हैं।

दरअसल वाजिद शम्सुल हसन ने अपने लेख में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सरकार की खराब छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि उनके गृहमंत्री एजाज अहमद शाह आईएसआई के रिटायर ब्रिगेडियर हैं. उन पर कई आतंकी संगठनों के साथ गुपचुप तरीके से मिलने का भी आरोप है।

जहां इसके अलावा एजाज अहमद शाह पर पत्रकार डेनियर पर्ल को अगवा करने वाले उमर सईद शेख को शरण देने का आरोप है। वहीं इस मामले में वो वॉशिंगटन में संदिग्ध हैं।

सूत्रों के मुताबिक हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। वहीं यह पहली बार नहीं है, जब मुंबई हमले के आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। जहां इससे पहले भी उसको कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

लेकिन उसको हर बार छोड़ दिया गया हैं। भारत ने पाकिस्तान को मुंबई आतंकी हमले में हाफिज सईद के खिलाफ सबूत भी दे चुका है, लेकिन हर बार पाकिस्तान हाफिज सईद को गिरफ्तार करने का दिखावा करता है. इसके बाद वह उसको रिहा कर देता है।

 

LIVE TV