पूजा में आप भी करते हैं इन धातुओं से बने बर्तनों का प्रयोग, तो हो जाएँ सावधान  

पूजा में वर्जितमनु स्मृति मे पूजा में प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की धातुओं के नाम वर्णित हैं। मनु स्मृति के अनुसार तीन ऐसी धातुएं होती है। जिनका उपयोग पूजा में वर्जित माना गया है, साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी धातुओं के महत्व के बारे में भी बताया है, जिन्हें भगवान के पूजन में शामिल करना शुभ होता है। मनु स्मृति में लिखित श्लोक के द्वारा यह बताया गया है।

यह भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी: इस बार 11 दिन विराजेंगे विघ्नहर्ता, पड़ रहा खास संयोग

श्लोक इस प्रकार है-

निलेप कांचनं भांडमभिरेव विशुद्धयपि।

अब्जमश्ममयंचैव राजतं चानुपस्कृतम्।।

आईए जानते है कौन-सी धातुओं का प्रयोग वर्जित है-

  1. एल्युमिनियम:- एल्युमिनियम को रगड़ने पर इसका कालिख निकलने लगता है। इसलिए एल्युमिनियम से बने पात्र का उपयोग पूजा में नहीं करना चाहिए।
  2. लोहा:- लोहे के बने पात्र में हवा और पानी के संपर्क में आने पर जंग लग जाती है, इसलिए इनका उपयोग भी पूजा में नहीं करना चाहिए।
  3. स्टेनलैस स्टील:- स्टेनलैस स्टील के बने पात्र प्राकृतिक धातु न होने के कारण अपवित्र माने जाते है, इसलिए पूजा में इनका उपयोग भी वर्जित है।

यह भी पढ़ें:-गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के वक्त ध्यान रखें ये बातें, सदैव बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इन धातुओं के बने बर्तन का उपयोग होता है शुभ-

पूजा में शंख, सीपी, पत्थर और चांदी के बने पात्रों का उपयोग करना शुभ होता है, क्योंकि ये सभी धातुएं केवल पानी से ही शुद्ध हो जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि उन पर किसी तरह की खरोंच या धारियां न हो। साथ इसके अलावा हम ताम्बें और पीतल के बने पात्रों का उपयोग भी कर सकते है। ये धातुएं भी पूजा में शुभ फलदायक होती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV