गणेश चतुर्थी: इस बार 11 दिन विराजेंगे विघ्नहर्ता, पड़ रहा खास संयोग

गणेश चतुर्थीनई दिल्ली। इस साल गणेश चतुर्थी कुछ खास होने वाली है। इस साल ये उत्सव भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन शुरू होगा जो इस बार 25 अगस्त को पड़ रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर इस बार भगवान शनि का खास संयोग है। इसलिए इस खास दिन भगवान शनि की पूजा करने से सभी राशि के लोगों पर भगवान की खूब कृपा बरसेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार वृश्चिक राशि में 141 दिन वक्रीय होने के बाद शनि देव 25 अगस्त से मार्गीय हो रहे हैं।

ये होगा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:40 तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि गणपति का जन्म दोपहर में हुआ था। उस लिहाज से यह मुहूर्त बहुत शुभ है।

11 दिन के बप्पा

इस साल गणेशोत्सव की सबसे खास बात है कि ये पूरे 11 दिनों तक मनाया जाएगा। यानि कि इसबार आपके गणपति बप्पा आपके घर में पूरे 11 दिनों तक मेहमानी करेंगे और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। जबकि हर साल या उत्सव 10 दिन का होता था। इसबार ये दशमी तिथि में तिथि-वृद्धि के कारण संभव हुआ है। एक दिन बढ़ जाने से श्री गणेश का जलविहार अब 12वें दिन यानी 5 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।

इस बार गणेश मूर्ति का स्थापना का समय चंद्रोदय बताया जा रहा है। जिसके अनुसार शुक्रवार को सुबह 09:10 पर चंद्रोदय होगा। जिसके बाद 11:57 से लेकर दोपहर 12:48 तक गणपती स्थापना हेतु सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त है।

 

 

LIVE TV