पुलिस प्रशासन ने सपा प्रदेश अध्यक्ष सहित दो नेताओं को लिया हिरासत में, जानें क्या है मामला

शिकोहाबाद – अगरा एक्सप्रेस वे नसीरपुर कट पर फ़िरोजाबाद जाते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिरोजाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ,किशनी विधायक बृजेश कठेरिया की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और सुबह से ही नसीरपुर के कट पर पहुंच गया।

जहां पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और किसनी विधायक बृजेश कठेरिया जैसे ही आए तो नेताओं ने नारेबाजी करते हुए एसपीआरए राजेश कुमार की गाड़ी के सामने धरना प्रदर्शन करने लगे।

धरना प्रदर्शन में सपा नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी और योगी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सरकार जबरन हम लोगों को पीड़ितों से मिलने के लिए रोक रही है। हम केवल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस की गुंडागर्दी से जनता परेशान हैं। फिरोजाबाद में जितने भी निर्दोष मारे गए वह सभी पुलिस की गोरी और लाठीचार्ज से मारे गए हैं।

पुलिस को मिली सफलता! पकड़ी गई तस्करी की शराब, हरियाणा से बिहार लेकर….

धरना करीब आधा घंटा तक चलने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष और किशनी विधायक सहित एमएलसी दिलीप यादव को हिरासत में ले लिया । जिन्हें पुलिस प्रशासन ने सिरसागंज के एक गेस्ट हाउस में ले गया । जहां पर गेस्ट हाउस में मीडिया कर्मियों को घुसने से मना कर दिया गया। वहीं कई सपा नेता गेस्ट हाउस के बाद पहुंच गए।

LIVE TV