शर्मनाक: पुलिस ने उतरवा दिया लहराता हुआ ‘तिरंगा’, प्रशासन पर उठा यह सवाल?

रिपोर्ट- आयुष भारद्वाज

कासगंज में एक बार फिर से पुलिस ने तिरंगे पर ऐतराज जताया है। पुलिस ने बारह वफात के जुलूस में तिरंगा फहरा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोक कर तिरंगा उतरवा दिया। जिसके बाद ही जुलूस को निकलवाया गया।

तिरंगा

दरअसल कासगंज में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बारह वफात का जुलूस निकाला जा रहा था। तभी जुलूस में शामिल लोग तिरंगा फहराने लगे जिसके बाद पुलिस ने जुलूस से तिरंगा उतरवा दिया।

आपको बता दें कि पिछले दिनों तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद कासगंज कई दिनों तक हिंसा की आग में जलता रहा था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।

सबरीमाला पर सीपीएम ने दिखाया संघ को आईना, कहा तालिबान से कम नहीं है आरएसएस

हलाकि तिरंगा उतरवाने के बाद जुलूस को शांति पूर्वक निकाला गया। लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखित कासगंज में तिरंगे पर ऐतराज कब तक होता रहेगा। क्या भारत में देश में आम नागरिक तिरंगा नहीं फहरा सकता।

LIVE TV