पारिवारिक विवाद के कारण अपने ही घर में घायस हुआ यह आदमी, जानें क्या है पूरा मामला…

रिपोर्ट – जगसीर सिंह

घड़साना, राजस्थान ।  घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आदमी को उसके ही घर पर मारपीट कर घायल कर दिया गया है।आपको बता दें आदमी चक एमएलके में अपने ननिहाल में प्लाट का विवाद सुलझाने के लिए आया था। यह पूरा मामला रात का बताया जा रहा है।रात के कारण सुखदेव को सही से इलाज नहीं मिल पाया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घड़साना

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को सौंप दिया। साथ ही पुलिस जांच में भी जुट गई है। पुलिस ने मौत के बारे में पुरिवारीजन को बताया जिसके बाद परिवार के सदस्य पहुंचे।

Hyundai और Honda अपने ग्राहकों के लिए जल्द लाने जा रहीं हैं जबरदस्त ऑफर

अमरजीत कौर पत्नी गुरदयाल सिंह ने पुलिस को पर्चा बयान में अपने भाई के पुत्रों बलकार सिंह व वजीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह रा सिख निवासी 4 एमएलके पर आरोप लगाया कि पलाट विवाद में मेरे पुत्र सुखदेव सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह 32 वर्षीय  को लाठियों से पीट पीट कर मार दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही उचित कार्रवाई की भी बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

LIVE TV