पांचवे चरण के मतदान के दौरान सुबह से ही बवाल, पहले बंगाल फिर बिहार, छपरा में ईवीएम तोड़ी

बिहार के छपरा में मतदान केंद्र संख्या 131 पर एक व्यक्ति ने ईवीएम तोड़ डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहार के हाजीपुर में फर्जी वोटिंग की खबरों के बीच पुलिस ने लाठियां बरसाई।

पांचवे चरण के मतदान

पुलिस के जवानों ने बिना कारण जहां-तहां खड़े लोगों पर लाठी चला कर भगाया। यहां रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम से है।

झारखंड:
हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचें यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के गोपाल साहू और सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से है।

झारखंड:
हजारीबाग में मतदान केंद्र संख्या 450 पर एक व्यक्ति अपनी 105 वर्षीय मां को लेकर वोट डालने पहुंचे।

पांचवे चरण के मतदान के दौरान सुबह से ही बवाल, पहले बंगाल फिर बिहार, छपरा में ईवीएम तोड़ी

पश्चिम बंगाल:
बैरकपुर लोकसभा सीट में एक मतदान केंद्र पर हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। टीएमसी के लोगों पर वोटरों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।
जम्मू कश्मीर:
पुलवामा के खाड़ी क्षेत्र स्थित एक मतदान केंद्र का दृश्य। यहां लोग उत्साह के साथ कतार में खड़े दिखाई दिए। अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए भी तीसरे चरण के तहत आज पुलवामा में मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मतदान के बीच हंगामे की खबर आ रही है। यहां भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बचाव में आई पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों से भी लोगों ने धक्का मुक्की की।

पुलवामा के रोहमू में मतदान केंद्र पर ग्रेनेड से हमला, कोई हताहत नहीं

आरोप है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट को बूथ से हटाया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह मतदान केंद्र पहुंचे। इस बीच भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के घायल होने की खबर है।

मालूम हो कि अर्जुन सिंह टीएमसी से ही भाजपा में आए हैं। यहां इस बार उनका मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी से है।

LIVE TV