US की ये गन है मौत की मशीन, पल भर में सैकड़ों लोगों को उतार देती है मौत के घाट….

अमरीका में ओरलैंड के गे नाइट क्लब में 50 लोगों की मौत की नींद सुलाने वाले अफगान मूल के उमर मतीन ने उस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल किया था जिसके जरिए कम वक्त में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा सकता है।

मतीन ने उस एआर-15 असाल्ट राइफल का इस्तेमाल किया जो अमरीका में कई नरसंहारों के दौरान पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है। एआर-15 और एम-16 राइफल को अमरीका में सबसे पॉपुलर राइफल माना जाता है।

 पल भर में सैकड़ों लोगों को उतार देती है मौत के घाट

वहां के लगभग 5 मिलियन लोग लाइसेंस लेकर इसे अपने पास रखते हैं। आपको बता दें कि इस राइफल ने अमरीका में अब तक हजारों लोगों की जान ली हैं।

यह बंदूक अमेरिका में होने वाली अधिकतर मास शूटिंग में इस्तेमाल की जा रही है। इसकी एक मैगजीन से दर्जनों राउंड फायरिंग की जा सकती है और एक साथ कई लोगों को निशाना बनाया जा सकता है।

जब ओरलैंडो के नाइट क्लब में जुटे लोगों की मस्ती चरम पर थी उसी वक्त उमर मतीन अपने हाथ में एआर-15 लिए क्लब में घुसा और धुआंधार 50 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग करता रहा। जिसने 50 लोगों की जान ले ली।

अगर आप अभी उमर मतीन ने जो कहर इस राइफल से बरपाया उसे नहीं समझ पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस राइफल से एक मिनट में करीब 45 बुलेट्स की बौछार हो सकती है।

हजारों जान लेने वाली सेमी-ऑटोमेटिक रायफल की तरह दिखने वाली एआर-15 में उच्च क्षमता वाली मैग्जीन लोड की जा सकती है। इससे  बिना रिलोडिंग के ही एक बार से 10 से ज्यादा राउंड फायर किया जा सकता है।

जूता चलाने में माहिर ये सांसद पहले जीत चुके हैं ये अवार्ड, जानें और क्या है खास…

एआर-15 में एआर का मतलब आर्मलाइट राइफल होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली कारतूस का डायमीटर 0.223 इंच होता है। इस गन से निकली गोली की रफ्तार 3200 फीट प्रति सेकंड होती है।

इससे करीब 500 गज के दायरे में आने वाले लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है।

पूरी तरह से ऑटोमैटिक एआर-15 राइफल पूरे अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन इसे हासिल करना इतना आसान नहीं होता है इसके लिए काफी कानूनी पेपरवर्क की जरूरत है।

हैरानी की बात यह है कि कि मतीन ने भी यह बंदूक कानून तरीके से हासिल किया था।

LIVE TV