पलभर में लोगों की किस्मत बदल रहे हैं ये सिक्के, आप भी कर सकते हैं ट्राई…

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हिंदू देवताओं के चित्रों वाले कुछ सिक्कों के बारे में कहा जा रहा है कि ये ये सिक्के जिसके पास भी होंगे, वह भाग्यवान और धनवान हो जाएगा।

इन सिक्कों को लेकर ये अफवाह इतनी फैली कि  जिसे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में उत्खनन के दौरान भी ऐसे सिक्के देखे जाने की बातें पहले भी सामने आई हैं। वर्तमान में इन सिक्कों को चमत्कारिक बता कर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है।

अजब गजब

इस सिक्के के चमत्कार को बताने वाले दावा करते हैं कि ये सिक्का घर में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। अपने दावा की हकीकत साबित करने के लिए ये लोग सिक्के से चावल के दानों को खींच कर दिखाते हैं।

चावल के दानों के पास जैसे ही सिक्के को लाया जाता है, दाने सिक्के पर चिपक जाते हैं। इस चमत्कार से लोग हैरान रह जाते हैं और सिक्के को मुंहमांगे दामों पर खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।

हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि ये एक ट्रिक से अधिक कुछ नहीं है। चावल के साथ लोहे का बुरादा भी होता है और सिक्के में संभवत: चुंबक होता है जिसके कारण यह ट्रिक सच दिखाई देती है।

दावा तो यह भी किया जाता है कि अपनी अनोखी चुंबकीय शक्ति के कारण सिक्का घड़ी की सुइयों को भी रोक देता है। ऐसे कई वीडियो भी यूट्यूब पर मौजूद हैं।

वहीं, कई इतिहासकारों का मानना है कि ये सिक्के ईस्ट इंडिया कंपनी के बेहद शुरुआती सिक्के थे। इन सिक्कों को मूल्य आधा आना था।

चार दिन के UP दौरे पर रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका, वाराणसी में भी करेंगी रैली…

इन सिक्कों को हिंदू देवता हनुमान जी, भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की छवि भी अंकित थी। साल 1717, 1818 और 1919 के बने ऐसे सिक्के अक्सर देखने को मिल जाते हैं।

ई-कॉमर्स की कई वेबसाइटों पर भी ये सिक्का बेचा जा रहा है जहां इसकी कीमत 1 लाख रुपए तक बताई जा रही है।इस सिक्के की चाह में अपराध भी बढ़ रहे हैं।

जहां एक ओर सिक्का चोरी और छीने जाने की वारदातें हो रही हैं वहीं दूसरी ओर नकली सिक्के भी तेजी से बाजार में खपाए जा रहे हैं।

 

LIVE TV