पर्यावरण के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राजौरी में पौधारोपण अभियान हुआ शुरू …

रिर्पोट- RAHI KAPOOR

 

 जम्मू- जिला आयुक्त राजौरी मुहम्मद नजीर शेख, जिला पंचायत अधिकारी डाक्टर अब्दुल खब्बीर और सेक्टर अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बदर हुसैन की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी डाकबंगलो राजौरी के परिसर में पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया।

जम्मू

वृक्षारोपण अभियान का आयोजन राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजौरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला आयुक्त ने कहा कि जिले में हरित आवरण को बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय राजौरी द्वारा इस अभियान का आयोजन किया गया है।

 

वृक्षारोपण अभियान के दौरान यह बताया गया कि विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1100 पौधे स्कूल और सरकारी कार्यालयों जैसे स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसी तरह के कार्य सुंदरबनी और नौशहरा में भी आयोजित किए गए, जहां अतिरिक्त जिला आयुक्त सुंदरबनी, विनोद कुमार बेहाल और अतिरिक्त जिला आयुक्त सुखदेव सिंह साम्याल मौजूद थे। वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, डीसी ने कहा कि वन पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में पौधों की भूमिका के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

 

 

LIVE TV