जश्न की तरह मनाया जा रहा नौसेना दिवस, बहादुर जांबाजों को किया गया याद

नई दिल्ली। साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मंगलवार को नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। सभी पार्टियों के नेताओं ने भारतीय नौसेना दिवस पर इससे जुड़े पुरुषों व महिलाओं की तारीफ की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन लोगों में शामिल रहे, जिन्होंने ट्वीट कर नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवार वालों को नौसेना दिवस की बधाई दी।

उनके कमांडर-इन-चीफ ने ट्वीट कर कहा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी पुरुषों और महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं। देश हमारी समुद्री सेनाओं की सुरक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गो को सुरक्षित रखने और मानवीय आपातकाल में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्र को आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व है।”

अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर नागा साधु, संतों का कूच

मोदी ने कहा, “भारतीय नौसेना के सभी बहादुर कर्मचारियों उनके परिवारों को नौसैनिक दिवस की बधाई। भारत राष्ट्र की सुरक्षा करने और आपदा राहत के दौरान नौसेना की सराहनीय भूमिका के लिए आभारी है।”

साल 1971 में हुए हमले में भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबा दिया और पाकिस्तानी नौसेना के 500 कर्मियों को मारकर कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था।

देश के इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा महंगी हो जायेगी बिजली, जानें क्या है वजह

भारतीय नौसेना की तीन मिसाइल नौकाओं आईएनएस निपाट, आईएनएस निर्घाट और आईएनएस वीर ने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समुद्री अभियान के सम्मान में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, रेलवे एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी नौसेना के प्रति सम्मान जताया।

LIVE TV