भाजपा ने नोटबंदी के समर्थन में निकाली किसान रैली

नोटबंदी के फैसलेइंदौर: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को यहां किसान रैली आयोजित की।

इस रैली में बड़ी संख्या में किसानों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी हिस्सा लिया।

भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार ने कालेधन, आतंकवाद व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए हैं, मगर कुछ लोग भ्रम फैलाने में लगे हैं। इन साजिशों के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को किसान रैली निकाली। यह रैली चिमनबाग से शुरू होकर संजय सेतु तक गई।

इस रैली में विभिन्न स्थानों से आए किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में बुर्काधारी महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली में लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर नोटबंदी से देश को होने वाले लाभ के विवरण थे।

LIVE TV