नोएडा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा:-ग्रेटर नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार दावा किया है। बीते 29 नवंबर को दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे 2 सगे भाईयो पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी गयी थी।

 

फायरिंग में आकाश व गजेंद्र की मौत हो गयी थी। 3 लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जगह जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे और 2 लाइसेंसी हथियार बरामद किये है।

एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह ने बताया दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों पक्षों में कई बार आमना-सामना हुआ था। उसी को लेकर रबूपुरा थाने में भी इन दोनों पक्षों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष घटना वाले दिन सुबह आमने-सामने हो गए।

जिसमें पहले पक्ष के कुछ लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए शाम को दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। फिर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। वही पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके चलते दूसरे पक्ष के 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्याज के बढ़ते दामों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, CBI जांच की…

और पहला पक्ष इस हत्याकांड को अंजाम देकर गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आज आठों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया इन्हीं लोगों ने अपने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूसरे पक्ष के 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस इन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

LIVE TV