नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माऊटनेरिंग ने पहली बार कर दिखाया वह काम जो शायद ही आजतक किसी ने किया हो…

रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल 

उत्तरकाशी। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माऊटनेरिंग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माऊटनेरिंग के 5 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को पहली बार नेलांग घाटी की 5236 मीटर(17500 फीट) ऊंची चोटी मुम्बा का सफल आरोहण किया।

नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माऊटनेरिंग

दल के ग्रुप लीडर नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माऊटनेरिंग उत्तरकाशी के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि इंडियन माऊटनेरिंग फाउंडेशन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इससे पूर्व किसी भी पर्वतारोही ने मुम्बा पर्वत का सफल आरोहण नहीं किया है।

हाईवे पर ट्रक का टायर बदल रहे ड्राईवर की अज्ञात लोगों ने की पीटकर हत्या

अमित बिष्ट ने कहा कि इस अभियान की दूसरी सफल बात यह है कि दल  में जो दो लड़कीयां उत्तरकाशी भुक्की गांव की देवेश्वरी बिष्ट और चमोली की नवमी ने पहली बार जीवन में किसी चोटी का आरोहण किया है। देवेश्वरी  और नवमी ने निम से ही पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया है।

बिष्ट ने कहा कि नेलांग घाटी में इनरलाइन की बाध्यताओं के कारण कई चोटियों का आरोहण नहीं हो पाया है। इसलिए इनरलाइन और एलएसी के बीच के गलियारे को कम करना चाहिए। वहीं दल में पर्वतारोही दीप और हवलदार अनिल शामिल थे।

 

 

LIVE TV