
REPORT—LALIT PANDIT
नोएडा :-ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेजपार्क पुलिस ने एक नाबालिक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। और कार्यवाही में जुट है।

पुलिस की माने तो पीड़िता को पहले अभियुक्त ने एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई और पीड़िता का पड़ोसी अर्जुन व उसकी पत्नी दोनो ने मिलकर फरमान और लड़की से पैसों की डिमांड करने लगे। उसके बाद फरमान भी अर्जुन और उसकी पत्नी कस साथ हो गया और पीड़िता से करीब 6 लाख रुपए की मांग करने लगे। नहीं तो उसके वीडियो और फोटो लीक करने की धमकी देने लगे।
पीड़िता की पहचान फरमान नाम के युवक से उसके पड़ोस में रहने वाले ऑटो मेकेनिक अर्जुन व उसकी पत्नी हिना ने कराई थी। बाद में दोनों दोस्त बन गए। पीड़िता का आरोप है कि फरमान उसे बहलाफुसलाकर धोखे से एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही फरमान ने अश्लील वीडियो भी बना ली और पी़ड़िता को ब्लैकमेल कर छः लाख रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
वहीं हतास होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने बीते 9 दिसम्बर को अर्जुन और इसकी पत्नी सहित फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। और विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने जाम किया हाइवे, जलाई गन्ने की होली
आज पुलिस ने बताया कि अर्जुन अपराधी किस्म का अभियुक्त है जैसा कि जांच में सामने आया है। अपने आपको मैकेनिक कहता है लेकिन आपराधिक गतिविधियां में संलिप्त रहता है। अभी तक ये पता नही चल पाया है कि अर्जुन और उसकी पत्नी कहा से रहने वाले है। जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रहे हैं।





