नाजायज़ संबंधों में अंधी विवाहित महिला ने अपनी ही छोटी बहन का कर दिया क़त्ल !

रिपोर्ट – आशुतोष पाठक

अयोध्या : जनपद में वासना की हवस में एक अंधी विवाहिता ने सिर्फ अपनी छोटी बहन का ही कत्ल नहीं किया बल्कि कई रिश्तों का कत्ल कर दिया |

वासना की हवस में अंधी विवाहिता ने अपने पति के उस रिश्ते का कत्ल कर दिया | जिसमें उसने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई थीं| उस रिश्ते का कत्ल कर दिया |

जिस पिता ने पैदा करके उसको इतना बड़ा किया उस रिश्ते का कत्ल कर दिया | जिस माँ ने 9 महीने कोख में रखकर पाला उस रिश्ते को भी बर्बाद कर दिया |

जी हां ऐसा ही सनसनीखेज मामला अयोध्या जनपद में आया है |

मामला अयोध्या जनपद की गोशाईगंज थाना क्षेत्र का है | गोशाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर के मजरे जमपुरवा निवासी सुषमा की शादी पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में हुई थी |

विवाहिता सुषमा अपने पति के साथ मायके आई हुई थी और मायके में ही पूर्व में उसका नाजायज संबंध विनोद निषाद से था | एक दिन विनोद निषाद से संबंध बनाते हुए उसकी छोटी बहन ममता ने देख लिया था |

ममता से अपनी बड़ी बहन को यह खतरा था कि इस नाजायज रिश्ते को वो समाज के सामने खोल कर रख देगी | इस डर से विवाहिता सुषमा व उसके प्रेमी विनोद निषाद ने रिश्तों का कत्ल करने की साजिश रच डाली |

21 जून की रात जब विवाहिता का पति व उसका पिता शालिगराम खेत में मेंथा को पेरने के लिए खेत में चला गए | उसी समय रात के 10:00 बजे लगभग सभी लोग अपनी चारपाई पर सो गए |

 

रेड मरने गए नकली CBI ऑफिसर को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, मामले में पुलिस ने इस तरह दिया साथ ! देखें …

 

एक चारपाई पर मां एक चारपाई पर खुद और अपनी छोटी बहन के साथ लेट गई | बताते हैं कि रात लगभग 2:00 बजे के आसपास उसका प्रेमी विनोद निषाद आया और अपनी प्रेमिका सुषमा के साथ मिलकर चारपाई पर ही अपनी छोटी बहन ममता का गला घोट कर हत्या कर दी |

दोनों ने लाश को छिपाने के लिए बगल में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया | लगभग 3:30 बजे जब पिता और पति वापस घर लौटे तो देखा चारपाई पर उसकी छोटी बेटी ममता नहीं थी |

काफी खोजबीन के बाद ममता का शव बगल के गन्ने के खेत में मिल गया | उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई| मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पिता ने गांव के ही विनोद निषाद पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दे दी|

उसके बाद पुलिस ने विनोद निषाद पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया | अब जरा सोचिए इस नाजायज रिश्ते ने कितने जायज रिश्तो का कत्ल कर दिया | फिलहाल प्रेमी और प्रेमिका अब सलाखों के पीछे हैं |

 

LIVE TV