धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, राष्ट्र दिवस घोषित करने की मांग

रिपोर्ट -महेंद्र त्रिपाठी

अयोध्या- अयोध्या से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्रपुरुष और उनकी जयंती 23 जनवरी को राष्ट्र दिवस घोषित किये जाने की मांग उठाई गई है। यह मांग नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति सिंह ने उठाई है। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती गुरुवार को शहर में नेताजी सम्मान मार्च निकाला गया और नगर निगम परिसर में गोष्ठी का आयोजन हुआ।

सम्मान मार्च में आजाद हिंद फौज झांकी भी प्रदर्शित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राम मंदिर आंदोलन में शहीद कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के आजादी के असल हीरो थे।भारत को आजाद करवाने में उन्होंने जो त्याग किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।देश के लिए नेताजी की लड़ाई देश के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में नारा दिया था कि ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’।

लोगों को अपने खून पसीने से इस आजाद देश को सीचना होगा। तभी सही मायने में आजादी का अर्थ हासिल हो सकेगा और भारत देश के एक बार फिर से विश्व गुरु की पदवी हासिल करेगा।सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र की ओर से आजाद हिंद फौज के संस्थापक और आजादी की लड़ाई के महान हीरो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती समारोह की शुरुआत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर के साथ हुई। इसके बाद संगठन की ओर से सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल आज का वितरण किया गया तथा कुष्ठ आश्रम में भी फल और वस्त्र आदि का वितरण हुआ।

जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के समाजसेवी संगठनों की ओर से शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच की ओर से चौकी स्थित सैन्य शहीद स्मृतिका पर वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।वीर नारी सम्मान के इस कार्यक्रम में शहीदों की पत्नियां शीला पाण्डेय, जानकी देवी, रानी यादव, हीरा देवी एवं रेखा देवी तथा 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के सम्मानित कृपा शंकर सिंह, सूबेदार इत्तकाद हुसैन, कारगिल युद्ध के सूबेदार रामसुरेश वर्मा, नौसेना के पीएन तिवारी को सम्मानित किया गया।

कब्रिस्तान से मासूम बच्चों के शव को जानवरों ने खाया, जानें पूरा मामला

नेताजी जयंती समारोह का समापन गुरुवार को चौक स्थित सैन्य शहीद स्मृतिका से नेताजी सम्मान मार्च निकाला गया। नेताजी सम्मान मार्च चौक से निकलकर रिकाबगंज होते हुए नगर निगम पहुंचा। यहां पर नगर निगम परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और नगर निगम परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी को श्रीराम मन्दिर आन्दोलन के अमर शहीद कोठारी बन्धुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी,राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सासद मा.बृजभूषण शरण सिंह, जनपद के सांसद लल्लू सिंह, नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच के अध्यक्ष शक्ति सिंह,जनपद के विधायक गण समेत अन्य ने संबोधित किया

LIVE TV