दुल्हन की ऐसी ज़बरदस्त एंट्री देख कर उड़ जाएंगे होश, देखें- वायरल वीडियो

शादी हर लड़की के जीवन का सपना होता है। हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी का दिन उसके जीवन का यादगार दिन बन जाए। ऐसे में अगर शादी पर लड़की के लिए घरवाले कुछ खास और अनोखा करें, तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी लड़की यही चाहेगी कि शादी में उसका भी स्वागत घर में ऐसे ही किया जाए।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “ये हर लड़की का सपना है।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के सामने दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और उनके साथ ढेर सारे लोग भी हैं। घर की सजवाट काफी रॉयल तरीके से की गई है। जैसे ही घर में दुल्हन एंट्री करने लगती है, जबरदस्त तरीके से आतिशबाजी होने लगती है। पूरे घर में अनार, महुआ और चकरियां जल रही हैं। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

LIVE TV