मशहूर भौतिकशास्त्री का दावा, धरती पर चंद सालों का मेहमान है इंसान, इसके बाद…

दुनिया ख़त्मलंदन| मशहूर भौतिकशास्त्री स्टीवन हॉकिंग ने एक बेहद ही भयानक खुलासा किया है। हॉकिंग का मानना है कि महज चंद सालों में ये दुनिया ख़त्म हो जाएगी। अगर मनुष्यों को खुद को ज़िंदा रखना है तो उन्हें इसे छोड़कर किसी दुसरे ग्रह पर जाना होगा।

इस भौतिकशास्त्री ने दावा किया है कि पृथ्वी और मानवता के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है। बीबीसी की शुरू होने जा रही एक नई सीरीज में उन्होंने कहा है कि मौसम में हो रहे बदलावों, ऐस्टरॉइड्स के टकराने और बढ़ती जनसंख्या के खतरे के चलते इंसानों को अगले सौ सालों में एक नए ग्रह पर बसने की जरूरत होगी।

दुनिया ख़त्म होने का दावा

दरअसल, स्टीवन हॉकिंग ‘एक्सपिडिशन न्यू अर्थ’ (नई पृथ्वी की खोजयात्रा) नाम की इस डॉक्युमेंट्री में उनके पुराने स्टूडेंट क्रिस्टॉफे गैलफॉर्ड के साथ दुनिया की सैर कर रहे हैं| साथ ही इस सैर से ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इंसान अंतरिक्ष में कैसे खुद को जिंदा रख सकता है।

इसी डॉक्युमेंट्री में हॉकिंग ने दावा किया कि धरती और इस पर रह रहे इंसानों का समय पूरा हो रहा है।

टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो का मकसद लोगों से उनके जीवन के सबसे प्रभावशाली चीज के लिए वोट करने की मांग कर ब्रिटेन के सबसे बड़े आविष्कार की खोज करना है।

पिछले महीने ही हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि तकनीक के साथ तेजी से बढ़ रही इंसानों की आक्रामक प्रवृत्ति हमें न्यूक्लियर या बायलॉजिकल वॉर के जरिए तबाह कर सकती है। उन्हें कहा कि केवल एक ‘वैश्विक सरकार’ ही इस ‘नजदीकी विनाश’ को रोक सकती है। उन्होंने आशंका जताई थी कि इंसानों में एक प्रजाति के रूप में जिंदा रहने के गुणों की कमी हो सकती है।

LIVE TV