दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन खोजेगी एलियंस

एलियंसगुइयांग। विश्व के सबसे बड़े रेडियो दूरबीन ने दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में रविवार से काम करना शुरू कर दिया है। पिंगटैंग काउंटी की कार्स्ट घाटी में रविवार दोपहर में अंतरिक्ष और अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिए पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) मिशन के आधिकारिक उद्घाटन के सैकड़ों खगोल विज्ञान प्रेमी गवाह बनें।  लगभग 1.2 अरब युआन (18 लाख डॉलर) की लागत वाली परियोजना का काम 2011 में शुरू हुआ था। इससे 17 साल पहले चीनी खगोलविदों ने इस योजना को प्रस्तावित किया था। दूरबीन की मुख्य संरचना 30 फुटबॉल पिचों से भी बड़े 4,450 पैनल परावर्तक की स्थापना जुलाई में पूरी हुई थी। इस टेलीस्कोप की मदद से एलियंस लाइफ को खोजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने बदली चाल, कश्मीरियों को ‘अकेला’ छोड़ने की तैयारी

चीन अपनी इस अपनी महत्वाकांक्षी बहु अरब डॉलर के इस अंतरिक्ष कार्यक्रम को देश की प्रगति का प्रतीक के रूप में देख रहा है। चीन 2020 तक स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बना रहा है और आखिर में चांद के लिए एक मानवयुक्त मिशन की योजना है।

यह भी पढ़ें: आखिरकार मजबूर हुआ पाकिस्तान, अपने हाथों से घोंटना होगा 2000 आतंकियों का गला

हांगकांग यूनिवर्सिटी के विज्ञानी स्टीफन नग ची-यंग ने कहा कि चीनी सरकार शोध पर काफी धन खर्च करना चाहती है। इतना ही नहीं, सरकार दुनियाभर के खगोल विज्ञानियों के लिए भी अवसर पैदा करने की इच्छुक है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया सहित दुनियाभर से खगोल विज्ञानी भविष्य में उन्नत सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए चीन आना चाहेंगे।

 

 

LIVE TV