दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल , कार में दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म…

एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा हैं। वहीं देखा जाये तो दिल्ली में आए दिन महिलाओं के साथ रेप , अत्याचार जैसी वारदाते सामने आती आती हैं।

 

खबरों के मुताबिक महिलाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का क्या आलम है, ये सवाल एक बार फिर अपना सिर उठा रहा है। दरअसल वसंत कुंज इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।

जिम कॉर्बेट के खतरनाक जंगलों में पीएम मोदी और ग्रिल्स का था अनोखा सफर…

वहीं वसंत कुंज इलाके में एक 31 वर्षीय विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि पीड़िता उजबेकिस्तान की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि वसंत कुंज इलाके में एक कार में तीन लोगों ने उसे खूब मारा पीटा। इसके बाद उन लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने एक परिचित से मिलने वसंत कुंज के स्क्वायर मॉल आई थी।

आरोप है कि पीड़िता के एक जानने वाले यशराज ने उसे अपनी कार में बिठाया जिसमें पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। युवक गुरुग्राम का रहने वाला है। कार में बैठने के बाद पहले तीनों ने पीड़िता को मारा पीटा और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।

दरअसल पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपी पीड़िता के जानकार हैं। वह सबको पहले से जानती है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

 

LIVE TV