दर्दनाक घटना: महिला को मारकर आरोपी बोला मैं भगवान हूं…

न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर (US Times Square) स्टेशन पर एक एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। जहां एक 40 वर्षीय एशियाई महिला को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। इससे महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, धक्का देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड में रहने वाली मिशेल एलिसा गो प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसे अचानक से पीछे से धक्का दे दिया गया। जिससे वह ट्रेन की पटरियों पर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी उम्र 61 साल बताई जा रही है। आरोपी का नाम साइमन मार्शल है। जिसपर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी ने दावा किया है कि उसने महिला को इसलिए धक्का दिया क्योंकि उसने उसकी जैकेट चुरा ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। डकैती के मामले में उसे दो साल की सजा हो चुकी है। अगस्त 2021 में लो जेल से रिहा हुआ है।

वहीं उससे जब पूछा गया कि उसने एलिसा को क्यों मारा है? इसपर मार्शल ने जवाब दिया, हां मैंने मारा उसे. मैं भगवान हूं, मैं ये कर सकता हूं.’एक प्रेस ब्रीफिंग में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस कमिश्नर कीचंत सीवेल ने कहा कि घातक हमला बिना किसी कारण से किया गया था। मृतक और आरोपी के बीच कभी किसी तरह की बातचीत नहीं हुई थी। कमिश्नर ने ये भी बताया कि महिला को धक्का देने से पहले आरोपी किसी दूसरी महिला के पास भी इसी उद्देश्य से गया था।

LIVE TV