झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि इस लॉकडाउन से हम कोविड की चेन को तोड़ने में सफल होंगे।

सीएम हेमंत सोरेन उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। भारत सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कृषि, उद्योग, निर्माण और खनन कार्य की गतिविधियां जारी रहेंगी।

LIVE TV