पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा 27 अप्रैल, टूटे सभी रिकॉर्ड

शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी गर्मी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर लोगों को बेहाल किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया था। दोपहर बाद चले गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।

ज्यादा गर्म र

गर्मी से बचने के लिए कोई छाता लेकर चलता दिखा तो कोई ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखा। बीते आठ साल में 27 अप्रैल सबसे अधिक गर्म दिन रहा। इधर, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, पिथौरागढ़ में 27 डिग्री, चंपावत में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

देश के इस इलाके में दिखा आतंकी का आतंक, बेहद खूंखार हो सकती है तस्वीर

रविवार को आसमान साफ रहेगा

पूर्वानुमान : राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा और चटक धूप खिली रहेगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

27 अप्रैल का तापमान
वर्ष    अधिकतम   न्यूनतम 
2011     32.0              20.1
2012    37.5               23.6
2013    35.5               18.4
2014    38.6               18.3
2015    30.0               20.0
2016    40.0              16.6
2017    37.6              19.4
2018    36.5               25.9
2019    40.5             18.9

LIVE TV